इस्लामपुर: बड़ी देवी पूजा पंडाल में श्रीराम-सीता विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
इस्लामपुर नगर के मुख्य बाजार स्थित सिद्धपीठ श्री बड़ी देवी पूजा पंडाल में श्रीराम कथा के पांचवें दिन कथावाचिका डॉ. लवी मैत्रेयी शर्मा ने भगवान श्रीराम, माता सीता और चारों भाइयों के विवाह उत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा में शिव धनुष भंग और भगवान परशुराम के साथ श्रीराम के संवाद का प्रसंग भी सुनाया गया। मिथिला की लोक-संस्कृति और विवाह परंपराओं के वर्णन से श्र