शाहजहांपुर: सीएमओ ने पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया, बच्चों को पिलाई जीवनरक्षक खुराक
शाहजहांपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने रविवार को अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीकोठी में पल्स पोलियो बूथ का उद्घाटन कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने दो बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभिभावकों से अपील की कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। सीएमओ ने कहा कि भारत पोलियो मुक्त है।