बीरपुर: नवपदस्थापित नौला पिकेट प्रभारी राम गुलाम राम का किया गया स्वागत, चादर ओढ़ाकर किया सम्मानित।
वीरपुर थाना अंतर्गत नौला पुलिस पिकेट में नवपदस्थापित पिकेट प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक राम गुलाम राम के योगदान के उपरांत मंगलवार को शाम करीब चार बजे स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया।