प्रतापपुर: आंबेडकर जी के चित्र के अपमान पर NSUI ने सौंपा ज्ञापन
प्रतापपुर में National Students' Union of India (NSUI) ने ब्लॉक अध्यक्ष विनय चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को एसडीएम के माध्यम से जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शासकीय स्वामी आत्मानंद विद्यालय की बाउंड्री वॉल पर डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र के साथ कथित छेड़छाड़ और उस पर सफेद पेंट करने के प्रयास का विरोध किया गया।