बरेली: केंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी महिला की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत,परिवार में मचा कोहराम
कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर की रहने वाली महिला के रिश्तेदार ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि वह दो दिन पूर्व अपनी रिश्तेदारी फरीदपुर में गई थी,जहां से वह आज ई रिक्शा द्वारा घर वापस लौट रही थी तभी रास्ते में ई रिक्शा अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया, जिसमें उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।