लातेहार: सदर प्रखंड में आंधी-बारिश का कहर, केडू लूंडी समेत कई गांवों के कच्चे घर गिरे, परिवार बेघर
सदर प्रखंड लातेहार में रविवार की रात आए तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश ने तबाही मचा दी। कई कच्चे घर क्षतिग्रस्त हो गए।जबकि ग्राम केडू निवासी सोनी देवी (पति–सुनील मोची) का घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया।उप प्रमुख सूचना पर सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे पीड़ितों घर पहुंच जायजा लिया।