धार: बोर्ड परीक्षा की तैयारी: उत्कृष्ट विद्यालय में गोपनीय सामग्री का वितरण शुरू, पहले दिन 58 केंद्रों को वितरित
माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से प्रारंभ हो रही है। परीक्षाओं की गोपनी सामग्री प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुक्रवार से धार में उत्कृष्ट विद्यालय से शुरु कर दिया गया है। आदिवासी बाहुल्यप क्षेत्र के दूरस्थ स्कूलों के शिक्षकों को सबसे पहले गोपनीय सामग्री का वितरण हो रहा है।