धार: कलेक्टर कार्यालय में भाकियू प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात, खेती-किसानी की समस्याओं के समाधान के लिए सौंपा आवेदन
धार में भारतीय किसान संघ का एक प्रतिनिधिमंडल खेती किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा से मिला। किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को एक आवेदन भी सौपा। जिसमे बताया कि घोड़ा रोज से किसानों के खेतों में लगी हुई फसल में अधिक नुकसान हो रहा है उन्हें पकड़ कर अभ्यारण में छोड़ जावे।