चूरू: यूथ फॉर स्वराज संगठन ने कोलकाता की डॉक्टर के साथ रेप व हत्या और बढ़ते अपराध के खिलाफ जिले में चलाया हस्ताक्षर अभियान
Churu, Churu | Aug 16, 2024 यूथ फॉर स्वराज संगठन के राजेश चौधरी ने बताया कि शनिवार को इंद्रमणि पार्क से जिला कलेक्ट्रेट तक न्याय यात्रा निकाली जाएगी। जिले भर में हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को इसमें आमंत्रित किया। राजकीय कन्या महाविद्यालय लोहिया महाविद्यालय भारतीया हॉस्पिटल आदि जगह हस्ताक्षर अभियान चलाया और लोगों को आक्रोश न्याय यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया।