चूरू: भरतिया अस्पताल में अव्यवस्थाओं की शिकायत को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पीएमओ को दिया ज्ञापन
Churu, Churu | Aug 16, 2024 पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया के नेतृत्व में शहर ब्लॉक कांग्रेस के नेताओं व पार्षदों ने पीएमओ को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर महनसरिया ने कहा कि अस्पताल में चारो और गन्दगी का आलम है, सीनियर डॉक्टर अपनी सीट पर नही मिलते हैं, जनाना वार्ड में समय पर बेड सीट नही बदली जाती है। शहर अध्यक्ष असलम खोकर ने मातृ शिशु अस्पताल में सोनोग्राफी व्यवस्था व सफ़ाई रखने की माग की।