जौनपुर: पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म की तिथियां कीं घोषित
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 की सम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए अहम निर्देश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरने की अंतिम तिथि 7 मई निर्धारित की गई है, जबकि परीक्षा शुल्क 8 मई तक जमा किया जा सकेगा।