पन्ना: पन्ना टाइगर रिजर्व में सनसनी: बाघों की मौत के बीच वृद्ध का शव फांसी पर लटका मिला
Panna, Panna | May 6, 2026 मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दो बाघों की संदिग्ध मौत के बाद अब कोर एरिया के राजाबरिया जंगल में एक अज्ञात वृद्ध का सड़ा-गला शव पेड़ से लटका मिला है। हैरानी की बात है कि 'अभेद्य' कहे जाने वाले इस क्षेत्र में 4 दिनों तक शव फंदे पर झूलता रहा, लेकिन गश्ती दल को खबर तक नहीं हुई।