कर्वी: चित्रकूट पहुंचे गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने कई गौशालाओं का किया निरीक्षण, अनियमितता देखकर भड़के अध्यक्ष
चित्रकूट के मानिकपुर क्षेत्र में गुरुवार सुबह 11 बजे गौ सेवा आयोग अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने सकरौहां, ऊँचाडीह व एलहा गौशालाओं का निरीक्षण किया। अव्यवस्था देख वह नाराज हुए और जिम्मेदारों को कार्रवाई की चेतावनी दी। 500 के सापेक्ष सिर्फ 370 गोवंश मिले, कई बिना टैग के थे। अधिकारियों ने पशुओं के बाहर चले जाने और चारे की व्यवस्था का हवाला दिया।