मेदिनीनगर शहर के रेडमा चौक के समीप शनिवार को एक बोलेरो वाहन के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। धुआं उठते देख चालक ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और पानी डालकर स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन पाटन के अंगारा से मेदिनीनगर आ रही थी। इसी दौरान रेडमा चौक के पास पहुंचते ही वाहन के इंजन के अगले हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक की