ब्यावरा: गांधी जयंती पर ब्यावरा शहर में लायंस क्लब ने साइकिल रैली का किया आयोजन
गांधी जयंती के मौके पर ब्यावरा शहर में लायंस क्लब के द्वारा सेवा मेरा योगदान अभियान के अंतर्गत साइक्लोथान पेडल फाॅर स्वच्छ ब्यावरा स्वस्थ ब्यावरा कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार सुबह 7 बजे करीब किया गया। इस दौरान राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार, जिला पंचायत सीईओ इच्छीत गढ़पाले, एसडीएम गोविंद कुमार दुबे सहित अन्य उपस्थित रहे।