मंदसौर: ग्राम खड़पालिया में ज़मीन कब्ज़े की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज़ परिवार गांधी चौराहा पर भूख हड़ताल पर
मंदसौर जिले के ग्राम खड़पालिया में जमीन पर कथित अवैध कब्जे से परेशान एक परिवार 30 मई को गांधी चौराहा पर भूख हड़ताल पर बैठ गया,पीड़ितों का आरोप है कि तहसीलदार, एसडीएम, पटवारी और कलेक्टर जनसुनवाई में कई शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, परिवार ने समस्या के समाधान तक भूख हड़ताल और धरना जारी रखने की चेतावनी दी है,