बिहारीगंज: प्रखंड क्षेत्र में 1 जुलाई से दिवाकालीन समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगे विद्यालय
बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र में एक जुलाई से सभी विद्यालय पुनः दिवाकालीन समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगे। शिक्षा विभाग ने मॉर्निंग स्कूल की अवधि केवल 30 जून तक निर्धारित की थी और इसे बढ़ाने संबंधी कोई नया आदेश जारी नहीं किया है। ऐसे में अब प्रखंड के सरकारी और निजी स्कूल नियमित समय पर खुलेंगे।