गोला: गोला की निडर बेटी की बहादुरी के बाद 36 घंटे में लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़े, एसएसपी ने बहादुर बेटी को किया सम्मानित
गोरखपुर। थाना गोला क्षेत्र के देवाश स्वर्ण कला केन्द्र में 27 अप्रैल को हुई घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पिता के साथ दुकान संभाल रही अमृता वर्मा के सामने दो युवक ग्राहक बनकर पहुंचे और चांदी की अंगूठी देखने लगे। मौका मिलते ही दोनों ने पास में रखा झाली का पुड़िया उठाया और भागने में सफल हो गए।