चरखारी: खरेला में अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, न्यायालय में किया गया पेश
खरेला पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना खरेला पुलिस ने ग्राम चन्दौली के पास से रणधीर उर्फ हलकुट्टा को पकड़ा। 47 वर्षीय रणधीर ग्राम जरौली का रहने वाला है। उसके पास से 315 बोर का देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।