पन्ना: दक्षिण पन्ना वन विभाग की अनूठी पहल: सिलाई सीखने वाले बच्चों को कराया मुकुंदपुर सफारी का शैक्षणिक भ्रमण
Panna, Panna | May 17, 2026 मध्य प्रदेश के दक्षिण पन्ना वन विभाग ने आजीविका प्रशिक्षण ले रहे युवाओं के लिए एक बेहद सराहनीय और अनूठी पहल की है। वन परिक्षेत्र में 'ग्रीन इंडिया मिशन' के तहत 'कैरियर प्वाइंट' संस्था से सिलाई की ट्रेनिंग ले रहे छात्र-छात्राओं को महाराजा मार्तंड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी, मुकुंदपुर का विशेष एक्सपोज़र विजिट कराया गया।