डुमरांव: विविगिरी हॉल्ट के समीप महिला और 5 वर्षीय बच्चे की ट्रेन से कटकर मौत, जीजा के घर जाने के लिए पैदल ही निकली थी
Dumraon, Buxar | Jul 7, 2026 दानापुर–डीडीयू रेलखंड पर मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा हुआ, जिसमें एक महिला और उसके पांच वर्षीय मासूम बच्चे की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह दुर्घटना सुबह करीब 7 बजे विविगिरी हॉल्ट के समीप डाउन लाइन पर पोल संख्या 640/24-26 के पास हुई।