होशंगाबाद नगर: तालानगरी में 85 वर्षीय बुजुर्ग के साथ बदमाशों ने की मारपीट,चांदी के कड़े एवं जेवर ले उड़े बदमाश,अस्पताल में इलाज जारी
तालनगरी में रविवार-सोमवार दरमियानी रात एक बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात का मामला सुबह करीब 9 बजे सामने आया है। खेत में बनी टपरिया में अकेली सो रही 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के सिर पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी बुजुर्ग के शरीर से चांदी के कड़े और अन्य जेवर लूटकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला को नर्मदापुरम के मालवीय अस्पताल में भर्ती कराया है