ब्यावरा: राजगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्यावरा में पैदल मार्च, ब्लॉक अध्यक्ष ने दी जानकारी
Biaora, Rajgarh | May 23, 2026 राजगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा नीट परीक्षा में धांधली और विभिन्न परीक्षाओं में भ्रष्टाचार को लेकर ब्यावरा में रविवार को शाम 6:00 बजे करीब पैदल मार्च कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी ने जानकारी देते हुए शनिवार को शाम 5:00 बजे करीब बताया कि प्रदर्शन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह खींची शामिल होंगे।