कलान: जलालाबाद क्षेत्र के विधायक में अफीम उत्पादक किसानों मीटिंग कर सुनी समस्याएं
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद क्षेत्र के विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने अफीम उत्पादक किसानों की एक मीटिंग का आयोजन किया. जिसमें तहसील कलान व जलालाबाद के सभी उत्पादक किसानों में भारी संख्या में भाग लिया।विधायक ने अफीम उत्पादक काश्तकारों की समस्याओं को सुना,साथ ही काश्तकारों से कठिनाइयों को दूर करने के लिए सुझाब मांगे ताकि उनको दूर कराया जा सके।