दलौदा: भावगढ़ पुलिस ने ग्राम कटलार से अवैध शराब तस्कर को पकड़ा, 22 क्वार्टर देसी शराब जब्त की
मंदसौर जिले की भावगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कटलार में कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल को अवैध शराब का परिवहन करते पकड़ा,पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 22 क्वार्टर देसी प्लेन शराब जब्त की,जिसकी कीमत 1760 रुपए बताई गई है। कार्रवाई 20 मई रात करीब पौने 9 बजे की गई,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 34 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है,