ऊंचाहार: ऊँचाहार कस्बे के कलवारन टोला में अवैध कब्जे के खिलाफ गरजा बुलडोजर, अवैध कब्जेदारों में हड़कंप
ऊँचाहार कस्बे के कलवारन टोला में सरकारी जमीन पर किये गए अवैध कब्जे के विरुद्ध प्रशासन ने बुलडोजर चलाने की कार्यवाही की है, जिससे अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया है।राजस्व अभिलेखों में ऊसर व नगर पंचायत के नाम दर्ज भूमि पर अवैध तरीके से बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जा किया गया था, नोटिस के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया।गुरुवार को प्रशासन ने अवैध कब्जा हटवाया है।