सरधना: दशरथपुर गांव के सामने थार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी घायल, थार चालक मौके से फरार
दौराला क्षेत्र के दिल्ली देहरादून हाईवे स्थित मंगलम फार्म हाउस गांव दशरथपुर के सामने उसे वक्त एक बड़ी घटना हो गई जब अनियंत्रित तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक पर सवार दंपति को जबरदस्त टक्कर, मार दी। टक्कर इतनी तेज ठीक बाइक चालक की सड़क पर गिरकर मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पीछे बैठी उसकी पत्नी गंभीर तौर पर घायल हो गई।