कैराना: कांधला पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | May 16, 2026 कांधला थाने पर तैनात उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार वर्मा टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईबाड़ी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 230 रुपये की नकदी, पेन व सट्टा पर्चा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजीव बताया है।