सोहागपुर: जिला जेल में बंद कैदी ने गला रेतकर आत्महत्या की कोशिश की, वीडियो वायरल
शहडोल गुरुवार को लगभग 1:00 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है,जिसमें बताया जा रहा है कि जिला जेल में बंद कैदी को माननीय न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है,यह सुनते ही जेल में बंद कैदी पंकज कटारे ने गला रेत कर आत्महत्या का प्रयास किया है, जेल प्रशासन के द्वारा आनन फानन में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।