महमूदाबाद: इनायतपुर में 5 बीघा गेहूं की फसल आग की चपेट में आई, समय रहते बुझाई गई लपटें
महमूदाबाद के थाना सदरपुर क्षेत्र के ग्राम इनायतपुर में गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई, जिससे करीब 5 बीघा खेत प्रभावित हुआ। सूचना पर पहुंची डायल 112 टीम और ग्रामीणों ने मिलकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से बड़ा नुकसान टल गया, हालांकि कुछ फसल जलने की आशंका है। मौके पर लेखपाल ने पहुंचकर जांच कर रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी।