रामपुर: शुक्रवार को जिला अस्पताल में जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की मासिक बैठक हुई आयोजित
Rampur, Rampur | Jul 19, 2024 शुक्रवार को जिला अस्पताल में आयोजित जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की मासिक बैठक के दौरान जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एच के मित्रा ने जिला अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों को जिला अस्पताल में आने वाले तीमारदारों की तलाशी लेने के निर्देश दिए। ताकि जिला अस्पताल में धूम्रपान व तंबाकू के इस्तेमाल पर रोक लग सके।