रामपुर: स्वार रोड पर दो मोटरसाइकिलें आपस मे टकराई, हादसे में एक युवती की हुआ मौत, तीन लोग घायल, ज़िला अस्पताल में शव का हुआ पीएम
Rampur, Rampur | Jul 19, 2024 मुरादाबाद जनपद के एक युवक व दो युवतियां रामपुर के हवाई अड्डा रेस्टोरेंट में घूमने आए थे। लौटने के दौरान स्वार रोड पर दो मोटरसाइकिलें आपस मे टकरा गई। हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग घायल है। ज़िला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।