रामपुर: साइबर क्राइम थाने की टीम ने एक युवक के साथ धोखाधड़ी से निकाले गए 5750 रुपये की रकम उसके अकाउंट में वापस कराई
Rampur, Rampur | Jul 19, 2024 थाना सिविल लाइंस छेत्र के साइबर क्राइम थाने की टीम ने शुक्रवार को एक युवक के खाते से धोखाधड़ी करके निकाली गई 5750 रुपये की रकम को उसके अकाउंट में वापस करवाया है। साइबर क्राइम थाना टीम ने बताया कि युवक मोबाइल से गेम खेल रहा था कि अचानक उसके अकाउंट से 5750 रुपए की रकम काट ली गई। पीड़ित युवक ने साइबर थाने मे शिकायत की शिकायत पर आज उसके अकाउंट में रुपए वापस कराए