रामपुर: ग्राम सिहोरा में मोटरसाइकिल को फोर व्हीलर ने मारी टक्कर, हादसे में पति-पत्नी और दो बच्चे हुए घायल, ज़िला अस्पताल भर्ती
Rampur, Rampur | Jul 19, 2024 थाना पटवाई क्षेत्र के ग्राम मिलक सिकरौल निवासी ओमकार अपनी पत्नी चम्पाकली और दो बच्चे अविनाश और अरुणा को मोटरसाइकिल पर लेकर बूजपुर प्रसाद चढ़ाने जा रहे थे। थाना मूंढापांडे क्षेत्र के ग्राम सिहोरा में फोरवीलर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में चारो घायल हो गए। घायलों को रामपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।