अनूपपुर: तेज आंधी-बारिश से छोहरी में नुकसान, कई घर क्षतिग्रस्त
जिले की ग्राम पंचायत छोहरी में शुक्रवार को आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण कई मकानों के छप्पर उड़ गए, जबकि कई घरों की एवरेस्ट शीटें क्षतिग्रस्त हो गईं। आंधी-तूफान से पूर्व सरपंच चैन दास, रामा सिंह, सरपंच केदार सिंह, हेतराम सिंह, गणेश यादव, गंगा सिंह, कांशी एवं जोहन केवट सहित कई परिवार प्रभावित हुए हैं।