आरोन: उमरिया मोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की हुई टक्कर, बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल, आरोन थाना में मामला दर्ज
आरोन थाना के उमरिया मोड पर बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। 2 जुलाई को दर्ज मामले में फरियादी गौतम धाकड़ निवासी जिला शिवपुरी ने पुलिस को बताया, बीती रात साथी गजराज धाकड़, राजेंद्र धाकड़ के साथ कुशमान गांव जा रहे थे। सामने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मारी, चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया। तीनों गंभीर घायल है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।