शाजापुर: अवैध शराब पर पुलिस का वार: सुनेरा पुलिस ने बमोरी गांव से 18 क्वार्टर के साथ युवक को किया गिरफ्तार
सुनेरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। ग्राम बमोरी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र के सामने पुलिस ने दबिश देकर नितेश पिता भंवरसिंह राजपूत (30) निवासी बमोरी को अवैध रूप से देशी प्लेन शराब ले जाते पकड़ा।आरोपी के कब्जे से 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत करीब 1,440 रुपए आंकी गई है, जब्त की गई।