परसिया: बडकुही अस्पताल में मरीजों की डाइट से दूध-फल गायब, कैंटीन से अटेंडरों को भोजन नहीं, प्रबंधन लापरवाह
वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड वेकोलि पेंच एरिया के केंद्रीय चिकित्सालय बडकुही में मरीजांे की थाली से दूध और फल बीते एक महिनेे से गायब है। कोयला खदान कर्मचारियांे के इस अस्पताल में प्रबंधन की लापरवाही से दूध फल गायब हुए है। मरीजों के अटेंडर को कैंटीन से भोजन नहीं मिल पा रहा है। बुधवार को बारह बजे मरीजों ने बताया कि जब से भर्ती है दूध और फल नहीं मिल रहे है