खरगोन। शहर का दिल दहला देने वाली वारदात! हृदय स्थल राधावल्लभ मार्केट में बीती रात नकाबपोश चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। एक ही रात में 5 दुकानों के ताले चटकाकर चोरों ने पुलिस गश्त को खुली चुनौती दे दी है। मोबाइल सर्विस सेंटर से लेकर रेडीमेड गोदाम तक, कजोरो ने हर जगह हाथ मारा। घटना की सनसनीखेज तस्वीरें CCTV कैमरे में कैद हुई हैं ।