कैराना: कांधला की नई बस्ती में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
कांधला में नई बस्ती में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने—सामने आ गए और उनमें मारपीट हुई। बुधवार शाम करीब छह बजे मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें मारपीट होती नजर आ रही है और लाठी—डंडे भी दिख रहे हैं। हालांकि, दोनों पक्षों में विवाद का सही कारण अभी सामने नहीं आया है।