उचकागांव: घर में सफाई के दौरान सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौत
मीरगंज थाना क्षेत्र के शौर्य गांव में शनिवार की सुबह जहरीले सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल है.मृतका की पहचान शौर्य गांव निवासी जयराम चौधरी की 50 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह उर्मिला देवी अपने घर में काम कर रही थी।