एटा: घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित, जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा- उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई
एटा जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया है कि वर्तमान में ईरान–इजरायल एवं अन्य खाड़ी देशों के मध्य चल रहे युद्ध के दृष्टिगत घरेलू गैस के आयात पर प्रभाव पड़ रहा है। जनपद में आम जनमानस के उपयोग हेतु घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य एवं रसद विभाग, प्रशासन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा लगातार निरीक्षण, भ्रमण