मुज़फ्फरनगर: सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले युवक सजू को चढ़ा हत्थे, रौब दिखाना पड़ा महंगा, वीडियो हुआ था वायरल
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र के कलणपुर गांव में हथियारों के प्रदर्शन का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संजू को गिरफ्तार कर लिया। युवक सोशल मीडिया पर हाथ में तमंचा लेकर रौब झाड़ता नजर आया था। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।