उचेहरा: महाराजपुर में 45 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बच्चे हुए अनाथ।
परसमनिया पहाड़ क्षेत्र के महाराजपुर गांव की घटना परसमनिया चौकी क्षेत्र के महाराजपुर गांव में एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही सूने घर में फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रामलाल यादव पिता मल्लू यादव, उम्र 45 वर्ष, निवासी महाराजपुर के रूप में हुई है।इस दुखद घटना मे दो बच्चो के सर से माता पिता का साया हटा दोनों हुए अनाथ।