अररिया: पलासी थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर शव छुपाने वाले हत्यारे पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 4 साल का बच्चा भी बरामद
Araria, Araria | Jun 5, 2026 पत्नी की हत्या कर शव छिपाने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, 4 वर्षीय लापता बच्चा सकुशल बरामदअररिया (बिहार): अररिया जिला अंतर्गत पलासी थाना पुलिस ने एक महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से गायब 4 वर्षीय मासूम बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया है।