भवनाथपुर: पलमुआ भाषा पर सियासत तेज, भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही ने वीडियो साझा कर सरकार पर साधा निशाना
पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को आखिरकार पलमुआ भाषा के सामने झुकना पड़ा है।शाही ने सरकार से मांग की कि एक महीने के भीतर JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) का आयोजन किया जाए।