बरबीघा: बरबीधा में 92 वर्षीय समाजसेवी सेवानिवृत्त पत्रकार नित्यानंद गुप्ता का निधन,शोक कि लहर
बरबीघा थाना चौक स्थित शहर के जाने माने समाजसेवी 92 वर्षीय व्योवृद्ध सेवानिवृत्त पत्रकार श्री नित्यानंद गुप्ता का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया. उनके निधन की खबर सुनते ही अंतिम दर्शन के लिए थाना चौक स्थित उनके आवास पर लोगों की भीड़ लग गई. वे अपने पीछे पांच पुत्रों और पुत्रियों के साथ भरा पूरा परिवार को छोड़ गए.