चंदिया: फेसबुक पर सड़क की बदहाली की पोस्ट करना पड़ा भारी देवरा सरपंच ने गाली एवं जान से मारने की धमकी पर SP -थाना में की रिपोर्ट
उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम देवरा में सोशल मीडिया पर सड़क की बदहाल स्थिति की तस्वीर पोस्ट करने के बाद विवाद खड़ा हो गया। गांव के एक युवक ने वर्तमान सरपंच बाबन सिंह पर फोन पर अभद्र गाली-गलौज करने, घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने और परिवार को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने चंदिया थाना और पुलिस अधीक्षक उमरिया को लिखित शिकायत की