मंझनपुर: रमसहायपुर के पास से पुलिस ने आर्म्स एक्ट के वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चालान भेजा न्यायालय
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर सर्किल के मोहब्बतपुर पइंसा थाने की पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को उसके गांव के पास से ही गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया है।