मंझनपुर: पुलिस कार्यालय में एसपी ने प्रशिक्षणाधीन पुलिस उप निरीक्षकों के साथ मीटिंग कर गुणवत्तापरक प्रशिक्षण की समीक्षा की
मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय के दुर्गा भाभी सभागार में पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रशिक्षणाधीन पुलिस उप निरीक्षकों के साथ मीटिंग कर गुणवत्तापरक प्रशिक्षण की समीक्षा की गयी। इस दौरान उनके प्रशिक्षण रजिस्टर का अवलोकन किया गया तथा प्रशिक्षण के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गयी साथ ही अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।